हीरोपंती ने तीन दिन में कमाए 21 करोड़

हीरोपंती फिल्म से जैकी श्रॉफ को भी काफी उम्मीदें थीं। अपने बेटे की पहली फिल्म को लेकर जैकी जितना उत्साहित थे उतना शायद वो अपनी खुद की फिल्म को लेकर भी नहीं थे। जिस दिन टाइगर की हीरोपंती का ट्रेलर रिलीज हुआ उस दिन जैकी अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे और जब सबलोग स्टेज पर थे उसवक्त जैकी पीछे भीड़ में खड़े होकर अपने बेटे और ईवेंट की तस्वीरें ले रहे थे। जब आमिर खान ने जैकी श्रॉफ को स्टेज पर बुलाया तो जैकी स्टेज पर जाकर अपने बेटे को गले लगाकर भावुक हो गये। उन्होंने अपने बेटे को आशीर्वाद दिया और वहां पर आने के लिए आमिर खान, सुभाष घई, और बाकी सभी को धन्यवाद दिया।
टाइगर श्रॉफ की फिल्म की सफलता से अब जैकी भी काफी खुश हैं। टाइगर श्रॉफ ने अपने सभी फैंस को इस सफलता के लिए धन्यवाद दिया। हीरोपंती की सफलता के बाद फिल्म के निर्माता ने हीरोपंती की पूरी टीम के लिए सक्सेस पार्टी का भी आयोजन किया। जिसमें सलमान खान भी शामिल हुए। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन को उनकी डेब्यू फिल्म की सफलता के लिए सलमान खान ने भी ढ़ेरो बधाईयां दीं।


Click it and Unblock the Notifications











