'हीरोपन्ती' के हीरो टाइगर ने लगाई 20वीं मंजिल से छलांग
जहां युवाओं को उनके सिक्स पैक और डांसिंग स्टाइल अच्छी लग रही हैं वहीं उनकी बहादुरी ने निर्माता -निर्देशकों को उनका मुरीद बना दिया है। खबर है कि टाइगर ने फिल्म में सारे स्टंट खुद किेये हैं।
Pics: 'हीरोपन्ती' में टाइगर की अदा....
उन्होंने बॉडीडबल का प्रयोग नहीं किया है। फिल्म के एक सीन के बारे में शब्बीर खान, जो कि फिल्म के निर्देशक हैं, ने बड़ी ही रोचक बात बतायी। उन्होंने कहा कि टाइगर श्रॉफ काफी बहादुर हैं। इसका सबूत उन्होंने शूटिंग के दौरान दिया। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित मारधाड़-रोमांस से भरपूर फिल्म में टाइगर को 260 फीट ऊंची एक इमारत से कूदना था।
शब्बीर ने कहा कि यह बहुत डरावना था क्योंकि टाइगर को पहले एक संकरे हिस्से पर दौड़ना था और उसके बाद 20वीं मंजिल से कूदना था। कोई भी छोटी सी चूक घातक साबित होती।
लेकिन टाइगर हमेशा बिना केबल और बाहरी मदद के इस खतरनाक सीन को एक शॉट में ही ओके कर दिया, इस सीन को जब दर्शकफिल्म में देखेंगे तो जरूर सीटियां बजाकर ही पिक्चर हॉल से बाहर निकलेंगे।23 मई को रिलीज हो रही 'हीरोपन्ती' से टाइगर के साथ-साथ कीर्ति सैनन भी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/4CM1N6n7mV4?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
