..................... Heropanti Actor Tiger Shroff goes Salman Khan way for luck, sports a taviz - Hindi Filmibeat

तो क्या सलमान खान की तरह अंधविश्वासी हैं टाइगर?

बॉलीवुड में बहुत सारे सितारे ऐसे हैं जिनकी अपनी-अपनी कमजोरी है लेकिन सितारों ने अपनी कमजोरियों को लकी चार्म की संज्ञा दे दी हैं। जिसमें सबसे बड़ा नाम है अभिनेता सलमान खान का जिनके हाथ का फिरोजा ब्रेसलेट हमेशा सुर्खियों में बना रहता है।

आज तक यह बात किसी को नहीं पता कि फिरोजा ब्रेसलेट सलमान खान के पास कहां से आया और किसने दिया? लेकिन इतना मालूम है कि जिस तरह सलमान की सांसे उनके साथ रहती हैं ठीक उसी तरह से सलमान के साथ फिरोजा ब्रेसलेट रहता है।

पापा की सक्सेस का आधा भी पा लूं ना तो लाइफ बन जाये: टाइगर

लेकिन शायद अब कोई और आ गया है जो सलमान से भी बड़ा दीवाना है.. जी हां फिल्म "हीरोपंती" से बॉलीवुड के कैनवस पर दस्तक देने जा रहे अभिनेता टाइगर श्राफ भी कुछ इसी तरह के मिजाज के मालिक हैं।

उनके गले में एक काले रंग का तावीज हमेशा लटकता रहता है। फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान भी टाइगर के गले से तावीज उतरा नहीं। पूछने पर टाइगर ने इसे लकी चार्म बताया।

अब देखते हैं कि सलमान के फिरोज ब्रेसलेट की तरह टाइगर का तावीज उनके लिए बड़ा कमाल करता है कि नहीं? अस्सी-नंबे के दशक के सुपरस्टार जैकी श्राफ के बेटे टाइगर की फिल्म 'हीरोपंती' 23 मई को रिलीज होगी।

फिल्म में टाइगर की हिरोईन नवोदित कृति शैनन हैं जिनके साथ टाइगर का लिपलॉक सीन काफी चर्चा में बना हुआ है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक शव्बीर खान हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/4CM1N6n7mV4?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X