हीरोपंती 2 से टाइगर श्रॉफ के लुक की ट्विटर पर किरकिरी, हॉलीवुड से बताया कॉपी- #Heropanti ट्रेंड
'बागी 3' एक्टर टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म 'हीरोपंती 2' का फर्स्ट लुक जारी हुआ। इस पोस्टर के रिलीज होते हैं तमाम फैंस ने इसे शेयर किया। लेकिन 'हीरोपंती' के सीक्वल के पोस्टर के आते ही बवाल शुरू हो गया है। ट्विटर पर 'हीरोपंती 2' हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग पर फैंस ने टाइगर श्रॉफ के 'हीरोपंती 2' के पोस्टर को हॉलीवुड फिल्म का कॉपी बताया। यूजर्स ने हॉलीवुड फिल्म के पोस्टर को शेयर किया और बताया कि कैसे 'हीरोपंती' के ये पोस्टर कॉपी है।
'हीरोपंती 2' के पोस्टर को यूजर ने हॉलीवुड की फिल्मों का कॉपी बताया। 'हीरोपंती 2' फिल्म के पोस्टर को 'जॉन विक चैप्टर 2' फिल्म के पोस्टर से प्रेरित बताया जा रहा है। इस पोस्टर में नायक के ऊपर ढेरों बंदूक तानी नजर आ रही हैं जैसे कि ठीक 'हीरोपंती 2' के पोस्टर पर टाइगर श्रॉफ पर।


Click it and Unblock the Notifications