हीरोपंती 2 को लेकर टाइगर श्रॉफ का बड़ा खुलासा- दमदार पोस्टर के साथ कर चुके हैं ऐलान
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ हाल ही में फिल्म बागी 3 में नजर आए थे और एक बहुत बड़ा धमाका किया था। इस समय वो फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में बात करते हुए टाइगर श्रॉफ ने हीरोपंती 2 को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होने कहा था कि इस फिल्म की शूटिंग शुरु होगी जैसे ही कोरोना वायरस का असर खत्म होगा। इसके अलावा उन्होने कहा था कि फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ही प्रोड्यूस करने वाले हैं।
टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत हीरोपंती से की थी और इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कृति सैनन नजर आईं थीँ। इस फिल्म का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था।

कोई शक नहीं कि टाइगर फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। फिल्म के पोस्टर्स से साफ है कि फिल्म में एक्शन का स्तर काफी ऊपर होने वाला है। साजिद नाडियाडवाला ने 'हीरोपंती 2' की घोषणा की थी।
ये भी पता चला था कि फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होने वाली है।
इस समय टाइगर श्रॉफ की इमेज एक एक्शन हीरो की है और इसका क्रेडिट बागी सीरीज को पूरी तरह से जाता है। अब देखना ये है कि इस फिल्म के बाद बागी 4 का ऐलान होता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications