हीरोपंती 2 का गाना 'दफा कर' हुआ रिलीज, टाइगर श्रॉफ ने जीता फैंस का दिल!
जहां बात साजिद नाडियाडवाला की होता है वहां चीजे खुद ही ग्रैंड और लार्जर देन लाइफ हो जाती है। ऐसे में अपनी लेटेस्ट रिलीज, 'बच्चन पांडे' की सफलता पर सवार, प्रोलिफिक प्रोड्यूसर अपनी अगली बड़ी पेशकश, 'हीरोपंती 2' को शोकेस करने के लिए तैयार है। इसमें टाइगर श्रॉफ, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया नजर आएंगे। हाल ही में निर्माता ने मुंबई में फिल्म के पहले गाने 'दफा कर' को लॉन्च करने के लिए एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया।
इस सॉंग लॉन्च इवेंट पर निर्माता वर्धा नाडियाडवाला और भूषण कुमार के साथ, टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, निर्देशक अहमद खान, गीतकार महबूब कोतवाल नजर आए। इनके साथ-साथ एक और स्पेशल गेस्ट को मौके पर स्पॉट किया गया और वो थे फिल्म के संगीतकार और म्यूजिक मैस्ट्रो ए आर रहमान।

बता दें, म्यूजिक ब्लॉकबस्टर 'रंगीला' में अहमद खान (कोरियोग्राफर के रूप में) के साथ काम करने के बाद, ए आर रहमान, उनके साथ 'हीरोपंती 2' के लिए फिर साथ आए है। मीडिया फ्रेटरनिटी ने ऑस्कर विजेता संगीतकार द्वारा रचित गाने 'दफा कर' को और खासतौर से इसमें टाइगर और तारा के शानदार डांस परफॉर्मेंस को खूब एंजॉय किया।
यानी जब बात एक्शन एंटरटेनर शैली की हो तो पावर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक अहमद खान और भारत के सबसे कम उम्र के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की इस तिगड़ी ने समय समय पर साबित किया है कि इनसे बेहतर और कोई हो ही नहीं सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि 'हीरोपंती 2' शानदार निर्माता-अभिनेता -
साजिद और टाइगर की यह एक साथ पांचवी सफल फिल्म होगी। बागी 2 और बागी 3 जैसी फिल्मों के बाद, यह तिगड़ी अपने सहयोग को आगे बढ़ाते हुए हीरोपंती 2 के साथ एक्शन में एक नया बेंचमार्क स्थापित करने के लिए तैयार है। इस बार ब्लॉकबस्टर की अगली कड़ी को एक बड़े बजट के साथ बनाया जा रखा है,
जिसमे दर्शक कभी ना देखें गए एक्शन को एन्जॉय करेंगे। रजत अरोड़ा द्वारा लिखे और ए आर रहमान द्वारा दी गई म्यूजिक वाली, साजिद नाडियाडवाला की 'हीरोपंती 2' को अहमद खान द्वारा निर्देशित किया जाएगा, जिन्होंने टाइगर की आखिरी रिलीज 'बागी 3' का भी निर्देशन किया था। ऐसे में अब बात करें 'हीरोपंती 2' की तो यह फिल्म ईद के खास मौके पर यानी 29 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications