'हीरोपंती 2' का पहला शेड्यूल हुआ पूरा; सेट से टाइगर श्रॉफ की लीक फ़ोटो हुई वायरल!
टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'हीरोपंती 2' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसे गोपनीय रखा गया था, बेहद शांति के साथ अहमद खान ने मुंबई में दो हफ्ते में इस शेड्यूल की शूटिंग खत्म की है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "सबकुछ बहुत आसानी से हो गया। 'हीरोपंती 2' ने सकारात्मक नोट पर शुरुआत की है। सेट पर टाइगर पूरे जोश में थे।"
'हीरोपंती' फ्रेंचाइजी साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। सूत्र ने साझा किया, "डायनामिक युथ के लिए साजिद की स्क्रिप्ट सेंस परफ़ेक्ट है जो अपने करियर को आगे ले जाने और बॉलीवुड में स्थापित होने के लिए उत्साहित हैं। उन्हें युवाओं का समर्थन करना पसंद है और प्रतिभाओं को पहचानने की समझ है।"

'हीरोपंती', जो मई 2014 में रिलीज़ हुई थी और एक सुपरहिट थी, जिसमें टाइगर के साथ कृति सैनन नज़र आई थीं। बहरहाल, 'हीरोपंती 2' में टाइगर के साथ तारा सुतारिया की जोड़ी दिखने वाली है। 'हीरोपंती 2' के म्यूजिक स्कोर का पदभार एक आर रहमान को सौंपा गया है।


Click it and Unblock the Notifications