करीना करोड़ो की मगर हिरोइन बेकार

Heroine
हिरोइन देखकर जो भी सिनेमाहॉल से बाहर निकला उसका यही मानना था कि फिल्म में करीना कपूर करोड़ों की लगी हैं उन्हें देख कर पैसा वसूल हो गया लेकिन जहां तक फिल्म की बात है तो फिल्म में कोई दम नहीं था। ना कहानी का पता, ना संगीत में मधुरता और ना ही कहानी और प्लॉट में कोई तलमेल। पूरी फिल्म में अगर कोई देखने वाली चीज है तो वो है करीना की खूबसूरती। हलकट जवानी में करीना की जवानी को देख हर कोई दंग रह गया वहीं दूसरी ओर 2 घंटे की फिल्म में सिर में दर्द हो गया।

हिरोइन फिल्म में कोई हीरो नहीं है कहने को अर्जुन रामपाल और रणदीप हुड्डा फिल्म में हीरो के किरदार में नजर आए हैं लेकिन करीना के किरदार के आगे बाकी के किरदार बैक स्टेज नजर आए हैं। फिल्म में हिरोइन माही के डूबते उभरते फिल्मी करियर को दिखाया गया है लेकिन माही की सफलता उसकी शोहरत कहीं से भी आम अभिनेत्रियों से अलग नहीं थी। हेलन के केमियो के जरिये ये दिखाने की कोशिश की गई है कि वास्तविकता में स्टारडम क्या होता है।

मधुर भंडारकर ने पूरी कोशिश की पेज 3, और फैशन का जादू फिर से लाने की लेकिन इसके बावजूद हीरोइन पूरी तरह से इस जादू से अछूती रही। एक तरफ जहां प्रियंका ने पहले ही करीना की हिरोइन को खट्टे अंगूर याद दिला दिए थे और फिल्म के रिलीज होने के बाद आखिरकार करीना को खट्टे अंगूर चखा ही दिये। दूसरी तरफ विद्या बालन की कहानी और डर्टी पिक्चर से भी करीना की होरोइन पीछे रह गयी। पहले ही दिन जहां कहानी और दि डर्टी पिक्चर ने सिनेमाहॉलों में कुल 85-90 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज कराई वहीं हिरोइन को सिर्फ 65 प्रतिशत की उपस्थिति ही मिली।

कुल मिलाकर मधुर की हिरोइन हिट फिल्मों की रेस से पहले ही दिन बाहर हो चुकी है लेकिन अभी भी सभी को वीकेंड की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आने का इंतज़ार है कि शायद वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में कुछ उछाल आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X