मधुर को मिला 'हिरोईन' के लिए नया चेहरा
मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोईन को एक और हिरोईन मिल गईं है। ये बाला कोई और नहीं बल्कि मॉडल से एक्ट्रेस बनीं शिल्पी शर्मा हैं जिन्हें मधुर ने अपनी फिल्म के एक किरदार के लिए चुना है।
शिल्पी 'स्टाइल', 'जो बोले सो निहाल' और 'थैंक यू' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब यह करीना कपूर के साथ हिरोईन में भी नजर आएंगी। साल 2002 में अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली शिल्पी का कहना है कि , मधुर ने मुझसे इस भूमिका के लिए सम्पर्क किया। वह किसी ऐसे की तलाश कर रहे थे, जो ग्लैमर्स हो और मैं उनेक हिसाब से बिल्कुल फिट बैठती हूं।
शिल्पी की माने तो उनका भी रोल इस फिल्म में निर्णाय भूमिका के तौर पर है। वह इस समय खुद को किरदार के रूप में ढालने की तैयारी कर रही हैं। उन्हें इस फिल्म के लिए अपना वजन कम करने को कहा गया है। ताकि वह और भी फिट दिखाई दें।


Click it and Unblock the Notifications