हीरोइन हमेशा से मेरी ही फिल्म थी : करीना

खुद करीना कपूर इस बारे में यही कहती हैं कि शुरू से ही मधुर ने मुझे ही ध्यान में रख कर फिल्म हीरोइन की कहानी लिखी थी। वह मेरे पास आये भी थे। लेकिन उस वक्त मेरे पास वक्त नहीं था। इसलिए मैं फिल्म करने से मना किया था। जबकि मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आयी थी। यह पूछने पर कि उन्हें फिल्म में कुछ दृश्यों को करने से परहेज था। तो उन्होंने कहा कि मुझे जिस तरह से कहानी सुनाई गयी थी, वह बेहतरीन था।
मैंने बस इसलिए हां नहीं कहां था। चूंकि तारीख की कमी थी। करीना कहती हैं कि वह जानती हैं कि किस तरह की कहानी पर आधारित है हीरोइन और वह यह भी जानती हैं कि मधुर अलग हट कर कहानियां बनाते हैं। करीना ने कहा है कि फिलहाल मैं सभी बड़ी फिल्में कर रही हूं। तो मैं अभी से इस बारे में तो नहीं कह सकती। लेकिन हां। जल्दी ही मैं इस बारे में चर्चा करूंगी कि वाकई मैं हीरोइन कर रही हूं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











