हिरोईन को देख रो पड़ीं करीना कपूर
'हिरोइन' फिल्म में करीना कपूर ने एक हिरोइन की जिंदगी के उन पहलुओं को स्क्रीन पर दिखाया हो जो हमेशा सबसे छुपे होते हैं। एक सुपरस्टार की जिंदगी में जब बुरा दौर आता है तब उसपर क्या गुजरती है और वो कितनी बार टूटती है इन सभी पहलुओं को करीना ने बड़े परदे पर बड़ी ही खूबसूरती से उतारा है। करीन ने कहा कि लोग फिल्म के अंत को लेकर काफी कयास लगा रहे हैं कि अंत में ये हिरोइन मर जाएगी या फिर से सुपरस्टार बन जाएगी लेकिन फिल्म के अंत के 20 मिनट में निर्देशक मधुर ने जिस तरह से फिल्म की कहानी को घुमाया है वो काफी इमोशनल है।
करीना का कहना है कि जब लोग फिल्म को देखेंगे तो उन्हें ये महसूस होगा कि एक एक्ट्रेस ने ये किरदार निभाया है और वो भी इस किरदार में एक सच्चाई देखेंगे। माही के किरदार से खुद को जोड़ते हुए करीना ने कहा "माही बहुत ही इमोशनल और तुरंत फैसला लेने वाली एक्ट्रेस है मैं भी इमोशनल हूं लेकिन मैं अपनी लाइफ को बैलेंस रखती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications
