जून में दिखेगी 'हिरोइन' की पहली झलक

मधुर लिखते हैं कि आप सभी जून के पहले हफ्ते में फिल्म की पहली झलक देख सकेंगे, बस थोड़ा इंतजार और। भंडारकर ने पहले 2011 कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म की पहली झलक का अनावरण किया था।
लेकिन बाद में उनकी प्रेगनेंसी की वजह से ऐश ने मधुर की फिल्म छोड़ दी। इसके बाद जाकर मधुर ने करीना कपूर को अपनी फिल्म में साइन किया। तब से लेकर अब तक मधुर को इस फिल्म के लिए कई पापड़ बेलने पड़े। कभी शूटिंग को लेकर तो कभी हिरोइन को लेकर। पर अ इस फिल्म की शुटिंग का काम स्मूद चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications