लव स्टोरी है हिरोईनः अर्जुन रामपाल
कहने को तो मधुर भंडारकर की फिल्म की असली हीरोइन और हीरो करीना कपूर ही हैं लेकिन इस फिल्म के हीरो अर्जुन रामपाल का कहना है कि यह फिल्म एक खूबसूरत सी प्रेम कहानी है। इस फिल्म में करीना का रोल महत्वपूर्ण है।
एक समारोह के दौरान रामपाल ने कहा, इस फिल्म में बेबो सर्वेसर्वा हैं। लेकिन इस फिल्म में एक ही प्रोफेशन से जुड़े दो लोगों के रिलेशन को बताया गया है। किस तरह से उनके रिश्तों में उतार चढ़ाव आते है औ र क्या होता है उनके रिशत्ों का। इसे बेहद ही खूबसूरती के साथ बताया गया है।
इस फिल्म में करीना एक अभिनेत्री की भूमिका निभा रही हैं, जो आसमान की बुलंदियों को छूने के बाद उसे संभाल नहीं पातीं। रामपाल का कहना है कि यह मधुर भंडारकर की फिल्म है, उनकी हर फिल्म में जीवन के कुछ अंश जरूर छुपे होते हैं।
मॉडल से एक्टर बने रामपाल ने 2001 में प्यार, इश्क और मोहब्बत से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। लेकिन उन्हें पहचान डॉन- द चेज बिगीन और ओम शांति ओम से मिली।


Click it and Unblock the Notifications