हिरोइन करीना का नो स्मोकिंग एक्ट

करीना कपूर की फिल्म हिरोइन में करीना एक सुपरस्टार की भूमिका निभाई है जो अपने करियर में कई तरह की मुश्किलें और अप-डाउन को सहती है। सुपरस्टार की भूमिका में करीना ने कई स्मोकिंग सीन किये जो की फिल्म की डिप्रेस्ड हिरोइन के केरेक्ट के लिए बहुत जरुरी था लेकिन इन सीन के बाद करीना अपने दर्शकों को फिल्म के दौरान ही नो स्मोकिंग स्मोकिंग किल्स का संदेश देती भी नजर आएंगी।

सरकार ने फिल्मों में स्मोकिंग के सीन बिल्कुल बैन करने को कहा था लेकिन इसके बावजूद अगर फिल्म के लिए ये सीन जरुरी हैं तो फिल्म के दौरान एक्टर्स के द्वारा नो स्मोकिंग के लिए एक संदेश देने के लिए कहा गया है। हिरोइन फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर ने कहा कि करीना कपूर फिल्म की शुरुआत में इंटरवल में और फिल्म के अंत में तीन बार नो स्मोकिंग का संदेश देती नज़र आएंगी। यह संदेश 20 मिनट की अवधि तक का होगा।

एक्ट्रेस करीना कपूर ने कहा "मैं बहुत खुश हूं कि हमें सीन के दौरान नीचे नो स्मोकिंग का स्क्रोल चलाना नहीं पड़ा। मैंने अपनी आवाज में नो स्मोकिंग का संदेश रिकॉर्ड किया है जो कि फिल्म के शुरुआत में इंटरवल में और फिल्म के अंत में सुनाया जाएगा। मुझे खुशी है कि मुझे ये करने का मौका मिला।"

करीना कपूर ने इसी के साथ अपनी आने वाली फिल्म तलाश के बारे में बताते हुए कहा "तलाश मेरी बहुत स्पेशल फिल्म है क्योंकि 3 इडियट के बाद एक बार फिर से मैं आमिर खान के साथ काम करुंगी। मैं आमिर की बहुत बड़ी फैन हूं। तलाश का प्रोमो हिरोइन फिल्म के दौरान होना बहुत बड़ी बात है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X