हिरोइन करीना हुईं 16 बरस की!

By Sonika

एक पुरानी कहावत है कि लड़की से उसकी उम्र और लड़कों से उनका वेतन नहीं पूछना चाहिए। लड़कियां हमेशा अपनी उम्र को लेकर काफी कींशेस रहती हैं और अपनी उम्र से कम दिखने का प्रयास करती हैं। कुछ ऐसा ही किया 31 वर्षीय करीना कपूर ने अपनी फिल्म 'हीरोइन' के प्रमोशन के दौरान डांस के सुपरस्टार रियेलिटी शो में।

करीना कपूर अपनी फिल्म हिरोइन के प्रमोशन के लिए डांस के सुपरस्टार रियैलिटी शो में पहुंची और वहां पर उन्होंने अपने हाथों में एक नेमप्लेट लिया जिसपर लिखा था नाम करीना, उम्र- स्वीट 16, और नंबर- 21 सितंबर 2012। इस नेमप्लेट को हाथों में लिये हिरोइन करीना ने एक प्यार सी मुस्कान दी और कहा कि वो 16 साल की बनना चाहती हैं। करीना हिरोइन फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर के साथ इस शो में आई थीं।

Kareena Kapoor

करीना की फिल्म हिरोइन 21 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म से करीना को बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि उनका मानना है कि ये फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण फिल्म है। करीना इस फिल्म में अपनी किरदार माही को लेकर काफी भावुक हैं और उन्होनें कहा कि जब भी वो माही को टीवी पर देखती हैं तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।

ये साल करीना के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि करीना इस साल अपनी जिंदगी के एक नये पड़ाव पर कदम रखेंगी और वो पड़ाव होगा उनकी शादी का। करीना और सैफ अली खान की शादी इस साल के अक्टूबर माह में होनी तय हुई है। हालांकि अपनी शादी को लेकर करीना और सैफ चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन इसके बावजूद ये तो तय है कि इसी साल इनकी सैफ करीना शादी के बंधन में बंधेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X