हिरोइन करीना और जंगली बिल्ली प्रियंका के बीच फिर हुई फाइट
खबर है कि करीना कपूर ने अपनी फिल्म हिरोइन के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी हिरोइन फिल्म पीसी की फैशन से बेहतर है। करीना की इस बात पर रिएक्ट करते हुए बॉलीवुड की जंगली बिल्ली ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा अगर आपके पास नेशनल अवार्ड नहीं है तो अंगूर खट्टे हैं। प्रियंका ने कहा "मुझे लगता है कि अगर आपके पास एक भी नेशनल अवॉर्ड नहीं है तो अंगूर खट्टे हैं।"
कुछ दिन पहले ही प्रिंयका ने करीना और सैफ की शादी को लेकर काफी खुशी जताई और कहा कि वो दोनों की शादी को लेकर काफी खुश हैं और उनकी शादी का इंतजार भी कर रही हैं। और करीना ने कहा कि वो कब से सैफ से कह रही हैं कि उन्हें प्रिंयका संग ऑनस्क्रीन जोड़ी बनानी चाहिए। लेकिन इससे पहले कि दोनों की दोस्ती परवान चढ़ती ये नई मुसीबत सामने आ गई।
ज्ञात हो कि फैशन भी मधुर भंडारकर की महिला प्रधान फिल्म थी और इस फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए प्रियंका को नेशनल अवार्ड भी मिला था। अब सवाल ये है कि क्या अपनी फिल्म हिरोइन से करीना भी इस साल नेशनल अवॉर्ड जीत पाएंगी? अगर ऐसा हुआ तो ये करीना के लिए पीसी का मुंह तोड़ जवाब होगा लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर करीना को आगे से अपनी फिल्म के रिलीज होनें से पहले मुंह मिया मिठ्ठू बनने से बचना होगा।


Click it and Unblock the Notifications
