सैफ के लाईफ की तीसरी औरत हैं करीना
आपको बता दें बॉलीवुड के हॉट कपल बनें सैफ-करीना एक-दूसरे के की पहली पसंद नहीं है। आज चारों ओर करीना की बेगम बनने की बात कही जा रही है लेकिन शादी के बाद करीना सैफ की दूसरी पत्नी और तीसरी मुहब्बत के रूप में पहचानी जायेंगी।
सैफ ने साल 1991 में अपने से 10 साल से बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। शादी 13 साल तक चली। इस शादी से सैफ के दो बच्चे भी है। अब सैफ की बेटी सारा ने भी जवानी की दहलीज पर कदम रख दिया है। लेकिन 13 साल के बाद सैफ-अमृता अलग-अलग हो गये। उसके बाद सैफ की जिंदगी में आयीं इंटरनेशनल फेम मॉडल रोजा।
ऱोजा के साथ सैफ की काफी अतरंग तस्वीरें भी देखी गयीं लेकिन फिर सैफ और रोजा के बीच खटास पैदा हो गयी औऱ दोनों अलग हो गये। उसके बाद साल 2008 में सैफ की जिंदगी में करीना ने दस्तक दी और आज आलम यह है कि वो सैफ की जिंदगी बनने जा रही हैं करीना कपूर।
ऐसा नहीं है कि सैफ की लाईफ में करीना का नंबर तीसरा है। करीना की लाईफ में भी सैफ पहले मर्द नहीं है। करीना ने भी लंबे अरसे तक शाहिद कपूर के साथ डेटिंग की है। शाहिद करीना से उम्र और करियर दोनों में छोटे थे जो इनके ब्रेकअपकी बड़ी वजह था। कुल मिलाकर कहा जा सकता है जिस शादी को लेकर लोग इतने पागल हो रहे हैं वो दोनों ही एक-दूसरे की पहली पसंद और पहला प्यार नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
