ऐश्वर्या से अपनी तुलना नहीं कर सकतीं करीना

सभी को पता है कि करीना कपूर ही फिल्म हिरोइन के लिए मधुर भंडारकर की पहली पसंद थीं लेकिन करीना ने पहले समय ना होने के चलते इस फिल्म को ना कह दिया था। करीना की ना के बाद मधुर ने ऐश्वर्या राय बच्चन को इस फिल्म के लिए साइन करने की सोची लेकिन ऐश्वर्या मां बनने वाली थीं इसलिए उन्होंने भी इस फिल्म को मना कर दिया। फाइनली मधुर ने एक बार फिर से करीना को अप्रोच किया और आखिरकार करीना ने फिल्म के लिए हां कर दी। अब जब हीरोइन रिलीज हो चुकी है तो करीना से जब ऐश्वर्या और उनकी तुलना करने को कहा गया तो करीना का जवाब था कि ऐश्वर्या एक आइकन हैं और उनसे वो अपनी तुलना नहीं कर सकतीं।

हाल ही में एक न्यूजपेपर से बातचीत के दौरान करीना ने कहा "ऐश एक आइकन हैं। वो खबूसूरती की दिवा हैं। अगर उन्होंने ये फिल्म की होती तो बिल्कुल अलग तरीके से की होती और मैंने ये फिल्म अलग तरीके से की है। मुझे नहीं लगता कि मैं उनसे किसी तरह की तुलना कर सकती हूं।"

अपनी फिल्म हिरोइन के बारे में बताते हुए करीना ने कहा "माही का किरदार मेरे द्वारा निभाए गये अब तक के सभी किरदारों से ज्यादा मुश्किल था। माही बिल्कुल अनबैलेंस्ड हैं और उसका किरदार पॉसिटिव और निगेटिव दोनों है। लेकिन असल जिंदगी में मैं बहुत ही बैलेंस्ड हूं। मुझे पता है कि मैं अपने करियर और अपनी पर्सनल जिंदगी में क्या चाहती हूं।"

फिल्हाल करीना की फिल्म हीरोइन रिलीज हो चुकी है और सभी को इंतजार है कि कब बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ये बताएगी कि आखिर करीना की ये फिल्म उन्हें नेशनल अवॉर्ड के करीब पहुंचा पाती है या नहीं। साथ ही करीना का आज जन्मदिन भी है हमसे ज्यादा करीना को इंतजार होगा अपने जन्मदिन पर अपनी फिल्म को मिल रही सफलता को सेलिब्रेट करने का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X