ब्रेकिंग न्यूज: हिरोईन मिस करीना की अंतिम फिल्म
क्या हुआ झटका लगा ना, हमें भी लगा था जब हमने सुना था..लेकिन यह बात एकदम सोलह आने सही है। नहीं नहीं आप बिल्कुल यह मत सोचिए कि फिल्म हिरोईन के बाद करीना बॉलीवुड को अलविदा कहने जा रही हैं या फिर अपनी बहन करिश्मा कपूर की तरह फिल्मों को टाटा-बाय-बाय करने का मन बना लिया है। दरअसल करीना फिल्म दुनिया को छोड़ेगी भी और नहीं भी..अब आप कहेंगे भला यह कैसे? तो चलिए हम बताते हैं।
दरअसल खबर आयी है कि हिन्दी सिनेमा के चहेते सितारे सैफ अली खान और करीना कपूर अगले महीने की 16 तारीख को शादी करने जा रहे हैं। शादी के कार्ड तक छप चुके हैं औऱ लोगों को भेजे जा चुके हैं। तो अगर यह बात सही है तो अगले महीने करीना शादी के बाद मिस करीना से मिसेज करीना सैफ अली खान हो जायेंगी। यानी कि करीना मिस से मिसेज हो जायेंगी।और ऐसे में हिरोईन के बाद उनकी कोई भी फिल्म 16 अक्टूबर तक रिलीज नहीं होने वाली तो आप ही बताइये कि हिरोईन मिस करीना की अंतिम फिल्म हुई ना..और बात जब करीना की हो तो उनकी छींक से लेकर उनके सोने तक हर बात ब्रेकिंग होती है तो भला जब यहां उनके फिल्मी करियर के अंत की बात हो रही है तो वो ब्रेकिंग कैसे नहीं होती।
गौरतलब है कि करीना इन दिनों फिल्म हिरोईन को लेकर खासा चर्चा में हैं। एक अभिनेत्री के जीवन पर आधारित फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर हैं। मधुऱ और करीना इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म का आयटम नंबर हलकट जवानी ने काफी धूम मचा रखी है। फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंच रही है।


Click it and Unblock the Notifications
