दिल छू लेने वाली कहानी है 'हिरोईन'

करीना ने डायरेक्टर मधुर भंडारकर की भी जमकर तारीफ की। बेबो ने कहा कि मधुर के साथ काम करके उन्होंने जाना कि लोग आखिर मधुर के मुरीद क्यों हैं? वास्तविकता को कहानी में पिरो कर उसे पर्दे पर सजीव करना कोई मधुर से सीखे। उन्होंने दावा किया कि मधुर की पिछली सफल फिल्मों की तरह ही हिरोईन भी कामयाबी का परचम लहरायेगी।
जहां करीना ने मधुर का गुणगान किया वहीं मधुर ने भी जमकर करीना के कसीदे पढ़े। उन्होंने दोबारा दोहराया कि करीना ही उनकी ड्रीमप्रोजक्ट हिरोईन की पहली पसंद थी लेकिन जब करीना के पास डेट्स नहीं थी तभी उन्होंने ऐश्वर्या को इस फिल्म में लेने की सोची थी।
लेकिन शायद ऊपर वाले ने मेरा सपना पूरे करने की ठान ली थी इसलिए उसने ऐसा चक्कर घुमाया जिससे मेरी फिल्म मेरी पहली पसंद करीना की झोली में आ गयी। करीना ने इस फिल्म में शानदार अभिनय किया है। वह बहुत मेहनती और क्यूट है उन्हें पूरा भरोसा है कि फिल्म में लोग उसे जरूर पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications