क्या हिरोइन को बचा सकती थीं ऐश्वर्या

ज्ञात हो कि हिरोइन के लिए यूं तो करीना कपूर ही मधुर भंडारकर की पहली पसंद थी लेकिन करीना कपूर के मना करने पर मधुर ने ऐश्वर्या राय को इस फिल्म के लिए चुना था लेकिन उसके बाद जब ये पता चला कि ऐश्वर्या राय मां बनने वाली हैं तो ऐश्वर्या ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। मधुर ने फिर से करीना को हिरोइन के लिए मनाने की कोशिश की और इस बार करीना उन्हें मना ना कर पाईं और आखिरकार वो हिरोइन करने के लिए मान गईं।
हीरोइन से करीना कपूर ने बड़ी उम्मीदें बांधी कि शायद इस बार उन्हें इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड के लिए नामांकित किया जायेगा। क्योंकि इससे पहले फैशन के लिए प्रियंका चोपड़ा को नेशनल अवॉर्ड से नवाज़ा जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद इतनी मेहनत करके भी करीना इस हिरोइन को बॉक्स ऑफिस पर लुढ़कने से रोक नहीं पाईं। हालांकि हिरोइन फिल्म में करीना कपूर की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई लेकिन इसके बावजूद करीना को जो चाहिये था वो उन्हें नहीं मिला यानी की सफलता।
खैर ये तो सबसे बड़ा और ट्रिकी सवाल है कि क्या सच में ऐश्वर्या के काम करने से हिरोइन को सफलता दिलाई जा सकती थी? अब इसका जवाब तो शायद खुद मधुर भंडारकर के पास नहीं होगा क्योंकि इसके जवाब को पाने के लिए उन्हें ऐश्वर्या राय के साथ हिरोइन नंबर 2 बनानी होगी तभी ये पता लग पाएगा कि करीना ज्यादा अच्छी हिरोइन हैं या फिर ऐश्वर्या।


Click it and Unblock the Notifications











