'हिरोईन' को फैशन की कॉपी बताने पर भड़की करीना
मधुर भंडारकर की विवादास्पद और चर्चित फिल्म हिरोईन की चर्चा चारो ओर है। फिल्म के जवानी गीत..ने काउंट-डाउन शो और एफएम में जगह बना ली है। फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर भी जहां-तहां नजर आ रही हैं लेकिन वो आये दिन पूछे जा रहे एक सवाल से काफी भड़की हुई हैं और वो सवाल यह है कि उनकी फिल्म
हिरोईन को लोग द डर्टी पिक्चर और फैशन की कॉपी बता रहे हैं।
करीना कपूर ने गुस्से में कहा कि द डर्टी पिक्चर और फैशन से उनकी फिल्म हिरोईन में जमीन आसमान का अंतर है। एकता की फिल्म सिल्क स्मिता की कहानी से प्रभावित थी और फैशन एक महात्वाकांक्षी लड़की की कहानी थी लेकिन जबकि मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोईन में उनका माही खन्ना का किरदार आज की हिरोईन का है।
यह एक ऐसी हिरोईन की कहानी है जिससे लोग सिर्फ पैसे के लिए प्यार करते हैं, इस बात से वो जानती भी है लेकिन वो अकेलेपन से डरती है इसलिए ऐसे लोगों का साथ देती है।बाद में उसे लगता है कि उसे जिससे मुहब्बत है वो उम्र में उससे काफी छोटा है लेकिन अंत में वो वहां भी गलत साबित होती है और अपना जीवन खत्म कर देती है।
आपको बता दें कि मधुर भंडारकर की बहुचर्चित विवादास्पद फिल्म हिरोईन जब से बनना शुरू हुई है तभी से चर्चा में हैं। वजह थी इस फिल्म के साइन होने के बाद फिल्म की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की मां बनने की खबर का सामने आना जिसके बाद मधुर भंडारकर एकदम से गुस्सा बैठें।
उनकी फिल्म के लटकने के आसार हो चले थे। फिर फिल्म के साइनिंग अमांउट को लेकर विवाद बढ़ा हालांकि ऐश ने मधुर के पूरे पैसे लौटा दिये लेकिन फिर भी यह खबर कई दिनों तक चर्चा में बनीं रही । लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि फिल्म तो लटक गयी लेकिन मधुर भंडारकर ने करीना को इस फिल्म के लिए साइन करके सबको चौंका दिया।


Click it and Unblock the Notifications