सलमान खान क्यों पहनते हैं ब्लैक कलर के कपड़े- उनके डिजायनर ने कर डाला खुलासा
Recommended Video
सुपरस्टार सलमान खान को आपने फैशन के मामले में ज्यादा बदलाव करते हुए कभी नहीं देखा होगा और उनको अक्सर काले रंग के कपड़ें शर्ट और टी-शर्ट में देखा जा सकता है। गौरतलब है कि सलमान खान कैजुअली इवेंट्स के साथ साथ किसी भी बड़े पार्टी या शादी में भी काले रंग की शर्ट पहन या टी-शर्ट पहनकर चले जाते हैं। अब इस बात का खुलासा हो चुका है कि सलमान खान ऐसा क्यों करते हैं और ज्यादातर काले रंग के कपड़ों में क्यों नजर आते हैं।
दरअसल इस बात का खुलासा सलमान खान के डिजायनर एश्ले रेबेलो ने किया है। उन्होने सीधा साधा जवाब दिया क्योंकि सलमान खान का पसंदीदा कलर ही ब्लैक है। अब इसके बाद जाहिर है कि वो वहीं कलर पहनेंगे।

सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो उन्होने हाल ही में भारत की शूटिंग खत्म की है और इस समय दबंग 3 को लेकर बिजी है। इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और इसका टाइटल सॉंग शूट कर लिया गया है।
भारत की बात करें तो इसको अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं और ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज हो रही है। लीड मे रोल में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी बनी है।


Click it and Unblock the Notifications