तो इसलिए हेरा फेरी 3 नहीं कर रहे हैं Akshay Kumar? सुपरस्टार ने खुद कर डाला चौकाने वाला खुलासा!

हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चा कितने दिनों से चल रही है ये तो सभी जानते हैं और इसको लेकर अक्षय कुमार के फैंस भी काफी नाराज नजर आए थे। मामला यहां तक पहुंच गया था कि सोशल मीडिया पर फैंस का कहना था कि वो हेरा फेरी 3 तभी देखेंगे जब अक्षय कुमार होंगे। लेकिन अब अक्षय कुमार ने खुद ही इस फिल्म से निकलने वाली बात स्वीकार की है। उनके खुलासे से इतना तय हो गया है कि मेकर्स ने उनको फिल्म से नहीं निकाला है,
बल्कि इस वजह से वो खुद ही फिल्म नहीं कर रहे हैं। दरअसल अक्षय कुमार ने शनिवार को पुष्टि की है कि वो फिल्म हेरा फेरी 3 खुद ही नहीं साइन कर रहे हैं। इसको लेकर अक्षय कुमार ने कारण बताया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट उनको पसंद नहीं आई है और कई रचनात्मक मतभेद भी हैं।
अक्षय कुमार ने इस मामले पर खुलकर बात की थी और अब उनका बयान खबरों का हिस्सा है। इस दौरान अभिनेता ने फिल्म ना करने को लेकर कहा..

स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं था
''हेरा फेरी मेरे करियर का हिस्सा रही है। बहुत इस फिल्म से बहुत सी यादें भी जुड़ी हुई हैं। लेकिन मुझे दुख है कि हमने इतने सालों से तीसरा भाग नहीं बनाया है। फिल्म की पेशकश की गई थी लेकिन मैं स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं था। मैं इससे खुश नहीं था।''

सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे
इसके बाद से उनको लेकर चर्चा है और उनका बयान निश्चित ही शानदार है और इससे फैंस को सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। अब इस फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार करते हुए कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।

भूल भुलैया 2
इसके पहले अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया 2 में वो नजर आए थे। बात करें हेरा फेरी की तो परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार ने "हेरा फेरी" की थी जो कि साल 2000 में आई और एक ऐतिहासिक कॉमेडी फिल्म बन गई।

2006 में इसका सीक्वल आया
बाद में "फ़िर हेरा फेरी" 2006 में इसका सीक्वल आया, जो कि काफी पसंद किया गया था। हालांकि अक्षय कुमार बाकी कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि साल 2023 उनके लिए काफी शानदार साबित होगा और कई बड़े धमाके वो करेंगे।

बड़े मियां छोटे मियां जैसी
अक्षय कुमार गोरखा और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











