सलमान का Secret Love, ऐसी दिवानगी देखी नहीं कहीं....
सलमान खान और उनकी फैन फॉलोइंग से तो सभी वाकिफ हैं। देश भर में सलमान के करोड़ों चाहने वाले हैं, जो दिवानों की तरह सलमान को प्यार करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जिनके पीछे दुनिया दिवानी है, उन्हें किसने अपना दिवाना बनाया हुआ है? तो इससे पहले की लाखों दिल टूटे आपको बता दें, सलमान किसी शख्स के लिए बल्कि परफ्यूम के दिवाने है।

जी हां, तरह-तरह के सोप्स के लिए सलमान की दीवानगी से तो सभी वाकिफ हैं। सभी जानते हैं उनके बाथरूम में तरह-तरह के सोप्स हैं, लेकिन परफ्यूम्स को लेकर उनका यह प्यार अभी हाल ही में सामने आया है। आपको बता दें, सलमान के पास परफ्यूम्स की बेहतरीन रेंज है।
पढ़ें- कहानी की Band,'हम आपके हैं कौन'
करोड़ों दिलों को धड़काने वाला यह एक्टर खुद परफ्यूम्स के बिना नहीं रह सकता। यहां तक की जब सलमान सेट पर रहते हैं तब भी उनके पास कई ब्राण्डस की परफ्यूम मौजूद होती है। जब भी किसी शूट के लिए सलमान अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलते हैं तो लोग खुद ब खुद परफ्यूम को लेकर उनके प्यार को समझ जाते हैं।
पढ़ें- Khans का अर्धशतक, जादू चलेगा या मिटेगा!
वहीं आपको बता दें, शायद यही कारण है कि सलमान खान की 'किक' को-स्टार जैकलीन फर्नांडिज ने उन्हें इंडस्ट्री के 'बेस्ट स्मेलिंग हीरो' के खिताब से नवाजा है। हम्म्मम.. अब इस खिताब के बाद तो आप भी समझ गए होंगे, सलमान और परफ्यूम को लेकर उनकी दिवानगी।
इस साल सलमान फैंस उन्हें दो फिल्मों में देखने वाले हैं। एक बजरंगी भाईजान जबकि दूसरी सूरज बड़जात्या की प्रेम रतन धन पायो। वहीं, सलमान किक के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे हैं।
फिल्मों के इतर बात करें तो सलमान फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि जल्द ही बींग ह्यूमन एक एमएनसी के साथ टाईअप करने वाली है। जिसके बाद बींग ह्यूमन की मिनरल वॉटर मार्केट में आ सकती हैं। मिनरल वाटर की इन बोतलों पर सलमान खान की तस्वीर छपी होगी और नाम होगा बींग ह्यूमन मिनरल वॉटर।


Click it and Unblock the Notifications