ट्रेलर से पहले.. यहां देंखे 'ट्यूबलाइट' का एक और शानदार TEASER
यहां देंखे सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के ट्रेलर की मेकिंग वीडियो। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने इस वीडियो को शेयर किया है।
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज होने वाला है। यह तो आपको बता ही चुके हैं। लेकिन दर्शकों का उत्साह बनाए रखने के लिए निर्देशक कबीर खान ने ट्रेलर से पहले.. ट्रेलर मेकिंग का एक टीजर रिलीज किया है।
कोई शक नहीं कि इस टीजर में सलमान खान काफी क्यूट दिख रहे हैं। वहीं, सोहेल खान और फिल्म के बाकी कास्ट के साथ उनकी बॉण्डिंग भी काफी जबरदस्त दिख रही है।
निर्देशक कबीर खान की यह फिल्म 1962 की भारत- चीन युद्ध के इर्द- गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म की कहानी दो भाईयों की है- सलमान और सोहेल। यह काफी इमोशनल फिल्म है.. जिसकी झलक आपको जल्द ही ट्रेलर में मिलेगी।
यहां देंखे ट्यूबलाइट का छोटा सा टीजर-


Click it and Unblock the Notifications