'लेफ्टी' के लिए तैयार हैं अभिषेक बच्चन..जल्द होगी शूटिंग शुरू
अभिषेक बच्चन अगले महीने यानी जनवरी में 'लेफ्टी' फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू कर सकते।
अभिषेक बच्चन फाइनली अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। खबरों की मानें तो अभिषेक अगले महीने यानी जनवरी में 'लेफ्टी' फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू कर सकते हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं।

ख़बर है कि अभिषेक बच्चन अब एक ऐसा रोल करने जा रहे हैं जिसमें अद्भुत शक्तियां होंगी लेकिन वो सुपरहीरो जैसा नहीं होगा।
#Trailer: 3 साल से था इंतज़ार और अब वीडियो निकला पूरा कॉपी
इस फिल्म को फिल्म रेडी के लेखक कोना वेंकट ने लिखा है और कहानी एक बाएं हाथ से काम करने वाले एक व्यक्ति की है जिसमें बड़ी अलग सी शक्तियां हैं जो एक शहर को बचाने आता है।


Click it and Unblock the Notifications