अक्षय कुमार की फिल्म.. शानदार CLIMAX की एक झलक.. रिकॉर्डतोड़!
Recommended Video

अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' अपने ट्रेलर रिलीज से पहले ही काफी पॉजिटिव सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की कटेंट की वजह से इसे काफी पसंद किया जा रहा है। कोई शक नहीं कि 'पैडमैन' के साथ अक्षय मध्यम वर्गीय दर्शकों के दिल पर राज़ करने वाले हैं।
सलमान की 'टाईगर जिंदा है'.. बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन की एंट्री!
बता दें, अब हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस सोनी इंटरटेनमेंट पिक्चर्स भी इस फिल्म से जुड़ चुकी है, जो कि काफी बड़ी बात है। बहरहाल, फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है.. जहां अक्षय कुमार हाथ में सैनेटरी नैपकिन पकड़े हुए हैं। खुशी है कि अक्षय एकमात्र ऐसे सुपरस्टार हैं.. जिन्हें साफ साफ सैनेटरी नैपकिन पकड़े दिखाया गया है।

आम दर्शकों के बीच यह एक बड़ा संदेश देने जैसा है.. कि मासिक धर्म या सैनेटरी नैपकिन कोई अशुद्ध चीज नहीं होती। बल्कि यह स्वास्थ्य संबंधी होती है।
गौरतलब है कि इस पोस्टर में दिखाया गया सीन फिल्म के क्लाईमैक्स का हिस्सा हो सकता है। खबर थी कि एक अहम हिस्सा संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में फिल्माया जाएगा। जहां अक्षय कुमार एक लंबी स्पीच देते नजर आएंगे.. जो कि काफी इमोशनल होगा। जैसा कि फिल्म का सब्जेक्ट दुनियाभर में एक महत्वपूर्ण मुद्दा है.. लिहाजा, यह स्पीच पूरी दुनिया के लिए सीख की तरह होगा।
बहरहाल, पैडमैन के सुपरहिट होने की कई कारण हो सकते हैं.. यहां जानें क्या-


Click it and Unblock the Notifications