'रईस' को नहीं छोडूंगा मैं... शाहरूख खान- नवाजुद्दीन आए आमने सामने!
शाहरूख खान- नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म रईस का पहला डॉयलोग प्रोमो देंखे यहां।
फिल्म 'रईस' से पहला डॉयलोग प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। और यकीन मानिए एक बार फिर इस फिल्म को देखने के लिए आप उत्साहित हो उठेंगे। यह डॉयलोग प्रोमो मुख्य तौर पर शाहरूख खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी के बीच है।
एक तरफ है रईस.. तो दूसरी तरफ है इंस्पेक्टर मंजुमदार। और दोनों के बीच शुरु है चूहे- बिल्ली का खेल। पहले प्रोमो से ही साफ है कि फिल्म में डॉयलोगबाजी जबरदस्त होने वाली है।
आमने सामने हुए शाहरूख, सलमान, आमिर.... अक्षय कुमार IGNORE

एक्टिंग की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने शायद कभी फैंस को निराश किया हो। लिहाजा, पुलिस अफसर के रोल में वह दमदार दिख रहे हैं। वहीं, रईस बने शाहरूख खान पर क्या ही बोला जाए.. जबरदस्त..


Click it and Unblock the Notifications