REACTION: ''टाईगर इज BACK.. फुल धमाकेदार ट्रेलर.. सुपरहिट है फिल्म..''
Recommended Video

टाइगर जिंदा है का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। ट्रेलर रिलीज करने के बाद लगातार फिल्म ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। फिलहाल लोगों को फिल्म का इंतजार है। एक था टाइगर के डायरेक्टर कबीर खान ने भी फिल्म के बारे में अपनी राय दी है।
टाईगर जिंदा है, एक था टाईगर का सीक्वल है और कबीर खान ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होने ट्विटर पर लिखा है कि Wow... Totally Dhamakedar trailer... Tiger is back and his roar is louder than ever!!!" और इसमें कोई दो राय नहीं है कि कबीर खान बिल्कुल सच बोल रहे हैं।

पहले भी कबीर खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी फिल्मों में से एक था टाईगर ऐसी फिल्म है जिसका सीक्वल बनाया जा सकता है और उन्हें खुशी है अली अब्बास जफर ने इसे बखूबी किया है। आपको बता दें कि टाईगर जिंदा है 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
फिल्म में सलमान खान एक बार फिर धमाकेदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान खान का एक्शन, दमदार डायलोग और उनके साथ कैटरीना की केमेस्ट्री फिल्म की यूएसपी है। सलमान खान और कैटरीना कैफ सालों बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और दर्शक भी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications