अक्षय कुमार को ऐसे मिला 'बच्चन पांडे' का खतरनाक लुक, हर दिन लगता था दो घंटे का समय
अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' में अपने बैड ब्वॉय अवतार से फैंस को प्रभावित कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय एक खतरनाक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। लिहाजा, उन्हें काफी खतरनाक लुक दिया गया है। उनके इस लुक को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। लेकिन क्या आपको पता है, अक्षय को इस लुक में आने के लिए कितने घंटे का समय लगता था।
बता दें, अक्षय अपने किरादर में जाने के लिए प्रोस्थेटिक की मदद से मेकअप और हेयर करते थे, जिसमें उन्हें हर दिन 2 घंटे लग जाते थे। यह प्रक्रिया काफी लंबी और थका देने वाली होती है।

इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया, "अक्षय के रॉ और सबसे हटकर दिखने वाले लुक को बनाने में हर रोज लगभग 2 घंटे का समय लगता था। क्योंकि फिल्म को कोविड के समय में शूट किया गया था, इसलिए अक्षय की वैनिटी में एक ही समय में बहुत कम लोगों को वहां मौजूद रहने की अनुमति दी गई थी। इसलिए सभी को अलग अलग अपना काम करना था। उनकी खतरनाक आंखों वाला नीला लेंस लुक, साथ में खुरदरी दाढ़ी जिसमें काफी मेहनत लगी, लेकिन अक्षय ने इस पूरी प्रक्रिया में हमेशा धैर्य रखा।"

बच्चन पांडे
फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, अक्षय स्टारर 'बच्चन पांडे', का ट्रेलर अपने रिलीज के साथ ही दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया पा रहा है, इस फिल्म में कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज के सहित एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी भी है।

रिलीज डेट
ऐसे में इस 'होली पे गोली' के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की 'बच्चन पांडे' 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है!

कहानी
फिल्म की कहानी मायरा (कृति सैनन) से शुरु होती है, जो एक फिल्म निर्देशक है। वह एक वास्तविक जीवन के गैंगस्टर पर एक बायोपिक फिल्म बनाने का फैसला करती है। ये खोज उसे सबसे खतरनाक, एक आंख वाला 'बच्चन पांडे' (अक्षय कुमार) के पास ले जाती है, जो बघवा नाम के जगह का सबसे बड़ा गैंगस्टर है। इस सबमें मायरा का साथ देता है उसका दोस्त (अरशद वारसी)।

दस गुना मनोरंजन
अक्षय कुमार, जो बच्चन पांडे में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, कहते हैं,"साजिद नाडियाडवाला के साथ सहयोग करना हमेशा खुशी की बात होती है। वह और मैं बहुत साल पहले से, अभिनेता-निर्माता बनने से बहुत पहले से दोस्त थे। और इसकी केवल कल्पना ही की जा सकती है कि दोस्तों के साथ काम करने में कितना मज़ा आता है। बच्चन पांडे उनके साथ मेरी दसवीं फिल्म है और दर्शक इससे दस गुना मनोरंजन की उम्मीद कर सकते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications