सोनम कपूर के साथ लंदन कैब में हुआ भयानक हादसा, ट्टीट कर कहा- मैं बुरी तरह हिल गई हूं
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वह एक हादसे का शिकार हुई हैं। उनके साथ ये घटना लंदन के कैब सर्विस उबर में हुई है।
इस घटना का जिक्र करते हुए सोनम कपूर ने ट्टीट करते हुए लिखा है कि वह इस दिन के बाद पूरी तरह से हिल गई हैं। बता दें कि सोनम कपूर इन दिनों ट्रेवल कर रही हैं। फिलहाल उनके लिए ट्रेवल करना सही नहीं हो रहा है।

कुछ समय पहले ट्रेवल के दौरान सोनम कपूर का लगेज गुम हो गया था। अब उनके साथ जो हुआ वह उसे अपनी जिंदगी का अब तक का सबसे खराब अनुभव बता रही हैं। सोनम ने बताया है कि कैसे लंदन में कैब सर्विस के साथ उनका अनुभव डरावना रहा है।


Click it and Unblock the Notifications