सूर्यवंशी और लक्ष्मी बॅाम्ब के बाद अक्षय कुमार बनेंगे साइको किलर, फैंस के लिए बड़ी खबर !
साल 2019 में अक्षय कुमार ने केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज से अपनी खुद को फिर से सुपरहिट फेहरिस्त में शामिल कर दिया। वहीं अब साल 2020 में अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है।
इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि साल 2021 के लिए अक्षय कुमार के खाते में एक साइको किलर वाली फिल्म आ सकती है। खुद अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है।

अक्षय कुमार उन स्टार्स में से हैं जो कि फिल्मों के साथ अपने किरदार पर भी प्रयोग करते हैं। सामाजिक मुद्दें हमेशा से उनकी पहली पसंद रही है। ऐसे में अक्षय कुमार अब कहानी और किरदार को लेकर डिटेल में अपनी सोच जाहिर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications