तानाजी के बाद 'सत्ते पे सत्ता' रीमेक में होगी अजय देवगन की एंट्री, 2021 में धमाका, तगड़ी खबर !
अजय देवगन की तानाजी द अनसंग वॅारियर के सुपरहिट होने के बाद अब चर्चा सत्ते पे सत्ता की हो रही है। पहले इस फिल्म से ऋतिक रोशन का नाम जुड़ा। ताजा रिपोर्ट मुताबिक अब इस फिल्म के लिए अजय देवगन अपनी हामी भर चुके हैं। 2021 के लिए इसे फाइनल किया गया है।
अजय देवगन के खाते में इस साल बैक टू बैक कई कई बड़ी फिल्में हैं, ऐसे में पिंकविला की रिपोर्ट अनुसार अजय देवगन जल्द सत्ते पे सत्ता की रीमेक का हिस्सा बनेंगे। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह रोहित शेट्टी बताए जा रहे हैं।

रोहित की फिल्म हो और अजय देवगन का ना हो भला ऐसा कैसे हो सकता है। रोहित शेट्टी भी कोरियोग्राफर फराह खान के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। पिछले साल ही इसकी घोषणा की गई। तब से लेकर अब तक फिल्म से शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का नाम लगातार चर्चा में रहा है।


Click it and Unblock the Notifications