..................... कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 का हिस्सा बनने से तब्बू ने किया था इंकार? Here is why Tabu refuse to work with Kartik aaryan in Bhool Bhulaiyaa 2? - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 का हिस्सा बनने से तब्बू ने किया था इंकार? सामने आई बड़ी वजह!

काफी समय से अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हम बात कर रहे हैं उनकी आने वाली भूल भुलैया 2 के बारे में। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं जो कि फिल्म की शूटिंग को लेकर बिजी हैं। लेकिन इस समय एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आपको चौंकाने के लिए काफी है। खबर है कि इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री तब्बू से बात की कई थी लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होने मना कर दिया था।

अब सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर तब्बू ने इस फिल्म का हिस्स बनने से लगभग क्यों इंकार क्यों किया था। अगर मिड-डे की एक खबर की मानें तो अभिनेत्री काफी बिजी हैं और उनको नए शेड्यूल की वजह से काफी प्रॉब्लम थी।

bhool bhulaiyaa 2, tabu, भूल भुलैया 2, तब्बू

इसका एक कारण उनके पास डेट्स का ना होना भी था। यही कारण है कि इस फिल्म के लिए उन्होने मना कर दिया था। लेकिन मेकर्स ये नहीं चाहते थे कि तब्बू इस फिल्म से बाहर जाएं।

उन्होने तब्बू के हिसाब से फिल्म का नया शेड्यूल तैयार किया था। तब्बू की डेट्स ना प्रभावित हों इसलिए उन्होने इसका नया प्लान बनाया है।

फिलहाल तब्बू फिल्म का हिस्सा हैं और काफी जल्दी इस फिल्म को लेकर वो शूटिंग शुरु करने वाली हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू आखिरी बार फिल्म जवानी जानेमन का हिस्सा बनीं थीं और उनको काफी पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X