साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से बाहर हुईं श्रद्धा कपूर? कियारा आडवाणी करेंगी कार्तिक आर्यन संग रोमांस!
काफी समय से एक फिल्म को लेकर चर्चा है जो कि साजिद नाडियाडवाला बना रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाले थे लेकिन कुछ ऐसा हुआ है कि श्रद्धा कपूर का पत्ता इस फिल्म से कट गया है और उनकी जगह पर अभिनेत्री कियारा आडवाणी अब नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर के इस फिल्म से बाहर होने के कारण को लेकर खुद साजिद नाडियाडवाला ने खुलासा किया है।
उनका कहना था कि उनकी पहली पसंद श्रद्धा कपूर ही थीं और उन्होने इस फिल्म के लिए उनसे बात की थी। तभी श्रद्धा कपूर ने फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए लेने का ऑफर रख दिया है।

साजिद नाडियाडवाला की मानें तो चौंक गए क्योंकि उन्होने हाल ही में बागी 3 के लिए श्रद्धा कपूर को 4 करोड़ रुपए में साइन किया था। साजिद नाडियाडवाला की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्होने श्रद्धा कपूर को 7.5 करोड़ रुपए का आखिरी ऑफर दिया था लेकिन वो नहीं मानी थीं।

कियारा आडवाणी के साथ संपर्क में आए
इसके बाद वो कियारा आडवाणी के साथ संपर्क में आए और उन्होने 3.5 करोड़ में उनको साइन कर लिया। अभी तक कियारा आडवाणी हर फिल्म के लिए 2 से 2.5 करोड़ रुपए तक लेती रही हैं। इस तरह के साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में कियारा आडवाणी की एंट्री और श्रद्धा कपूर बाहर हो गईं।

शानदार फिल्में बनाई हैं
साजिद नाडियाडवाला को लेकर मशहूर है कि वो काफी शानदार प्रोड्यूसर हैं और दिल खोलकर वो अपने स्टार्स को पैसे देते हैँ। उन्होने कई शानदार फिल्में बनाई हैं और इस समय कार्तिक आर्यन के साथ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर कियारा आडवाणी कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन भूल भुलैया 2 के लिए वो काफी ज्यादा चर्चा में चल रहीं हैं। कियारा आडवाणी ने पिछले कुछ समय से कई बड़ी बड़ी फिल्में की हैं और ज्यादातर फिल्म सुपरहिट साबित हुई हैँ।

सफल अदाकाराओं में से एक
बात करें श्रद्धा कपूर की तो इस समय वो इंडस्ट्री की सबसे सफल अदाकाराओं में से एक हैं और लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती रहती हैं।खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर आने वाले समय में नागिन, स्त्री 2 और चालबाज जैसी फिल्मों का हिस्सा बनने वाली हैं लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।

आशिकी 2
आशिकी 2 से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाली श्रद्धा कपूर ने इसके बाद से पीछे मुड़कर नही देखा है और इस समय सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications