सुपरस्टार बनाने के लिए अरमान कोहली को क्यों शुक्रिया कहते हैं शाहरुख खान? जानिए मजेदार किस्सा!

अरमान कोहली ड्रग्स रखने के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार किए गए थे। उनको नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हिरासत में लिया था। इसके बाद से वो खबरों में छाए हैं और किसी ना किसी तरह से उनकी बातें हो रहीं हैँ। अरमान कोहली ने काफी कम फिल्में की हैं जिसमें से एक जानी दुश्मन थी जिसमें उन्होने इच्छाधारी का रोल किया था। लेकिन ये बात काफी कम लोग जानते हैं कि शाहरुख खान ने उनका धन्यवाद दिया था..

क्योंकि उनको सुपरस्टार बनाने में अरमान कोहली का हाथ है? दरअसल अरमान कोहली को पहले काफी फिल्में ऑफर हुई हैं और वो उनमें काम नहीं कर पाए थे। ऐसी ही एक फिल्म दीवाना था।

shahrukh khan, armaan kohli, शाहरुख खान, अरमान कोहली

खबरों की मानें तो ऋषि कपूर के साथ दीवाना में अरमान कोहली नजर आने वाले थे। लेकिन ऐन मौके पर वो फिल्म से बाहर हो गए और शाहरुख खान की एंट्री इस फिल्म में हो गई।

शाहरुख खान आज भी ये बात कहते हैं कि वो अरमान कोहली का शुक्रिया अदा करते हैं कि उनके कारण ये मौका उन्हे मिला और वो स्टार बन गए। अरमान कोहली ने कुछ फिल्में की हैं जिनमें से कुछ हिट हुईं हैं और ज्यादातर फिल्में फ्लॉप्स साबित हुई हैं।

बता दें कि अरमान कोहली ने काफी कोशिश की थी लेकिन वो कामयाब एक्टर नहीं बन पाए। इसके अलावा वो सलमान खान के शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैँ। शाहरुख खान की बात करें तो काफी समय से वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन इस वक्त वो पठान को लेकर बिजी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X