सारा अली खान ने Reject कर दी थी जवानी जानेमन- सैफ अली खान ने खोला राज
सैफ अली खान इस समय फिल्मों में काफी ज्यादा बिजी चल रहे हैं और हाल ही में उनकी फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर काफी बड़ी हिट हुई है। इस फिल्म में वो उदयभान के किरदार में थे। लेकिन अब वो फिल्म जवानी जानेमन को लेकर बिजी हैं और फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। इसके अलावा एक खबर सामने आई है जो कि आपको चौंका सकती है। पता चला है कि इस फिल्म में पहले सारा अली खान नजर आने वाली थीं लेकिन उन्होने फिल्म छोड़ दी।
दरअसल ऐसा करने के लिए खुद सैफ अली खान ने उनसे कहा था। सैफ ने खुद बताया है कि 'सारा की फिल्म केदारनाथ उस समय डिब्बाबंद होने वाली थी, जब मैने उससे कहा था कि अगर ऐसा होता है तो ये जवानी जानेमन आपकी बैकअप फिल्म होगी।

लेकिन फिर सब सही हो गया और मैने सारा से फिल्म छोड़ने को कहा। मैं नहीं चाहता थी कि वो सिर्फ मेरी वजह से फिल्म करे।' इसके बाद फिल्म में आलिया फर्नीचरवाला की एंट्री हुई थी।
फिलहाल फिल्म के गाने भी रिलीज हो रहे हैं और हाल ही में रिलीज जीने मेरा दिल लुटेया गाना काफी बड़ा हिट हो गया है। इसके अलावा फिल्म में ओले ओले गाना भी रिक्रिएट होने वाला है। फिल्म में सैफ और आलिया के अलावा तब्बू भी नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











