मामा रणबीर कपूर का नंबर स्कूल में लीक करना चाहती थीं समारा, रिद्धिमा कपूर का खुलासा!
सुपरस्टार रणबीर कपूर कितने बड़े सितारे हैं वो किसी से छिपा नहीं है और उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी ज्यादा शानदार है। इस समय उनको लेकर एक किस्सा काफी चर्चा में हैं जोकि उनकी बहन रिद्धिमा कपूर ने द कपिल शर्मा शो में साझा किया था। रिद्धिमा ने इस शो के दौरान कहा था कि एक बार उनकी बेटी समारा.. रणबीर कपूर का नंबर अपने स्कूल में लीक करने के बारे में सोच रही थी। समारा सोच रहीं थीं कि मामा रणबीर कपूर का नंबर लड़कियों में लीक कर दिया जाए।
बता दें कि कपिल शर्मा ने रिद्धिमा से पूछा था कि उनकी सहेलियों ने कभी रणबीर कपूर का नंबर मांगा है तो उन्होने इस किस्से का जिक्र किया था। रिद्धिमा ने बताया कि समारा को स्कूल का कैप्शन बनना था जिसके लिए उनको वोट मिलने जरूरी थी।

ऐसे में उन्होने ये बात कही थी कि अगर वो नंबर लीक करेंगी तो उनको वोट मिट जाएंगे। इस दौरान कपिल शर्मा के साथ काफी मजेदार बातें हुईं थीं।
रिद्धिमा ने एक बात का खुलासा किया कि रणबीर अक्सर उनके कपड़े अपनी गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट कर दिया करता था। एक बार उनकी एक गर्लफ्रेंड उन्ही का टॉप पहनकर घर पर आ गई थी। रणबीर कपूर को लेकर नीतू कपूर और रिद्धिमा ने कई सारी बातें बताई थीं।
वर्कफ्रंट पर रणबीर कपूर इस समय कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इन फिल्मों में से एक ब्रह्मास्त्र भी है जो कि काफी समय से रिलीज के लिए इंतजार में है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आने वाली है। आलिया काफी जल्दी रणबीर कपूर से शादी कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











