दीपिका और प्रियंका की खुशियों में क्यों शामिल नहीं हुए सलमान खान, वायरल Video ने खोला राज
बॉलीवुड में हाल ही में दो बड़ी शादियां हुई हैं और जिनमें टॉप की दो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध गई हैं। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी की है तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को अपना हमसफर बनाया है। हाल ही में दीपिका रणवीर ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें सलमान खान को छोड़कर सारा बॉलीवुड मौजूद था। ऐसे में ये काफी लोगों के मन में सवाल है कि सलमान खान आखिर रणवीर दीपिका के रिसेप्शन में क्यों नहीं आए थे।
बता दें कि दिल्ली में फिल्म भारत की शूटिंग हो रही है लेकिन सलमान खान इस समय इंडिया के बाहर है। जब पूरा बॉलीवुड यहां दीपिका की पार्टी एंजॉय कर रहा था तब सलमान खान फुकेट में थे और दिव्यांका और कुनाल की शादी एंजॉय कर रहे थे।

यही नहीं उन्होने इस शादी में जमकर डांस किया और कमाल खान के साथ मिलकर ओ ओ जाने जाना पर परफॉर्म भी किया। यही कारण है कि सलमान खान इन दोनो बड़े रिसेप्शन और शादी का हिस्सा नहीं बने थे।
उन्होने अपने डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो कि वायरल हो रहा है। वो इस समय कैटरीना कैफ, दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ के साथ भारत की शूटिंग में बिजी हैं...


Click it and Unblock the Notifications