..................... Here is why Saif ali khan not use to speaks on Political agenda - Hindi Filmibeat

पॉलिटिकल मुद्दों पर इसलिए नहीं बोलते सैफ अली खान- CAA मामले में बोले अभिनेता

पिछले कुछ समय से आप देख रहे हैं कि देश में पिछले कुछ समय से CAA और NRC को लेकर भारी विरोध चल रहा है और इस मामले में हर व्यक्ति की अपनी अलग राय है। इसको लेकर कहीं कहीं तो ऐसा असर है कि लोगों के अंदर का रोष कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां एक बड़ा इसपर सामने आया है तो इसमें बॉलीवुड भी गुटों में बंटता नजर आया। एक ओर वो सितारे हैं जो कि खुलकर इस पर बात करते हैं तो दूसरी इसपर चुप रहना ही पसंद करते हैं।

अब इस मामले में सैफ अली खान का बयान सामने आया है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उन्होने इस बात का खुलासा किया कि क्यों वो पॉलिटिकल मामलों में नहीं घुसते हैं। सैफ का कहना था कि वो अभी भी राजनीतिक गतिविधियों पर पुख्ता नजरिया बनाने की कोशिश कर रहे हैं,

saif ali khan, सैफ अली खान

इस वजह से ही उन्होंने इस पर कोई भी राय रखना जरूरी नहीं समझा। साथ ही एक्टर ने ये भी कहा कि भारत में पॉलिटिकल मुद्दों पर आप बोलते अलग बात हैं और उसे अलग ही तरीके से समझ लिया जाता है।

इस समय के माहौल पर भी सैफ अली खान ने कहा कि ऐसे में अगर हम कुछ कहेंगे तो उसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा और कुछ वर्ग के लोग इसके मजे भी लेंगे। सैफ अली खान इस समय फिल्म तानाजी को लेकर चर्चा में हैं और वो फिल्म में निगेटिव रोल निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X