सलमान खान ने रेमो डिसूजा को रात 3 बजे बुलाया घर,' रेस 3 'विवाद बना वजह- ये है पूरी कहानी?
ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान जिससे नाराज हो जाएं तो उनको मनाना इतना आसान नहीं है लेकिन अगर आप कोशिश करें तो वो फटाफट गुस्सा भूल भी जाते। ऐसा कई बार हो भी चुका है। रेस 3 के दौरान रेमो डिसूजा और सलमान खान के बीच कुछ अनबन हो गई थी जिसका कारण एक सीन को बताया जा रहा था। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि सलमान खान से 3 बजे रात में रेमो डिसूजा मिलने पहुंचे। इसके पीछे विवाद ही मुख्य कारण बताया जा रहा है और पता चला है कि इसके लिए सलमान खान से उनके चहीते वरुण धवन ने सिफारिश की है। जानिए क्या है पूरी बात..
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म भारत को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। सलमान खान इस शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करना चाहतें हैं जिस कारण वो दिन रात मेहनत कर रहें हैं। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











