Bhuj- अजय देवगन की फिल्म को लगा बड़ा झटका- राणा दग्गुबाती ने इसलिए छोड़ दी फिल्म!
अजय देवगन की फिल्म तानाजी आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है और बेहतरीन काम कर रही है। लेकिन उनकी एक फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया को लेकर जो खबर आ रही है वो काफी ज्यादा हैरान करने वाली है। खबर है कि इस फिल्म में पहले बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती नजर आने वाले थे जो कि इस फिल्म को अलविदा कह चुके हैं। खबरों की माने तो इस फिल्म की जरूरत थी कि राणा को कई हैवी एक्शन सीन्स करने थे।
हालांकि उसमें बॉडी डबल का भी इस्तेमाल किया जा सकता था लेकिन राणा ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि सारी चीजों उनके अनुरूप नहीं बैठीं थीं। हालांकि इस बात की पक्की खबर नहीं मिली है।

एक कारण ये भी बताया जा रहा है कि राणा दग्गुबाती के पास इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं थीं क्योंकि वो और भी फिल्मों में बिजी हैं। उनका फिल्म छोड़ने का एक कारण हिरण्यकश्यप फिल्म भी मानी जा रही है क्योंकि 'राणा का शेड्यूल अक्टूबर के आस-पास शुरू होना था।
हालांकि, पूरा शूटिंग शेड्यूल टल गया और अब इसे अगले महीने शूट किया जाना है। क्योंकि यह एक्टर इस वक्त हिरण्यकश्यप में बिजी हैं। अब देखना ये है कि आगे क्या खबर आती है। फिलहाल अजय देवगन तानाजी को लेकर काफी ज्यादा खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











