राइमा सेन का जन्मदिन इस साल होगा बेहद खास! 'लव, स्लीप, रिपीट' भी 7 नवंबर को हो रही है रिलीज!

अभिनेत्री राइमा सेन जल्द ज़ी5 के वेब शो "लव, स्लीप, रिपीट" में दिखाई देंगी, वह कल यानी 7 नवंबर को अपनी आगामी ऑरिजिनल श्रृंखला "लव, स्लीप, रिपीट" के प्रीमियर के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए तैयार है। खूबसूरत अदाकारा अपने इस वेब शो के रिलीज की तारीख़ जानकर बेहद रोमांचित महसूस कर रही थी क्योंकि यह उनके लंबे करियर में पहला मौका है जब उनका काम, उनके जन्मदिन पर रिलीज़ हो रहा है। राइमा फ़िलहाल मुंबई में श्रृंखला का प्रचार कर रही हैं, लेकिन जल्द अपने परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए वह कोलकाता रवाना होंगी।

यही नहीं, अभिनेत्री ने कोलकाता में अपने जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के लिए अंशुमन मल्होत्रा ​​और लव, स्लीप, रिपीट की सम्पूर्ण कास्ट को भी आमंत्रित किया है। राइमा सेन ने अपनी उत्सुकता को साझा करते हुए कहा, "लव, स्लीप, रिपीट की शूटिंग के दौरान सेट पर पार्टी का माहौल रहता था और मैंने इसके प्रचार प्रकिया भी खूब एन्जॉय की है।

raima sen, राइमा सेन

और यह पार्टी अभी भी जारी है क्योंकि मेरे जन्मदिन के दिन ही यह श्रृंखला ज़ी5 पर रिलीज हो रही है। हमें स्क्रीनिंग में शानदार प्रतिक्रिया मिली है और मुझे यकीन है कि दर्शकों को भी यह पसंद आएगी।" "लव स्लीप रिपीट" की कहानी विश्वास नामक लड़के के जीवन के इर्दगिर्द घूमते हुए नज़र आएगी जो एक भोला भाला और छोटे शहर का लड़का है लेकिन जल्द उसे नौकरी के लिए मेट्रो शहर जाने का मौका मिल जाता है।

वह अपनी नई आजादी के लिए काफी उत्साहित हैं और प्यार की खोज में भी हैं और इस दौरान अलग-अलग लड़कियाँ उसके जीवन में आती हैं जो उसे अलग-अलग सबक सिखाती हैं।

राइमा सेन इस सीरीज़ में विश्वास के बॉस की भूमिका निभा रही है और दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा तालमेल साझा करते है। इतना ही नहीं, विश्वास उनसे मिलने वाले अटेंशन को भी खूब एन्जॉय करते है।

अंशुमान मल्होत्रा, प्रियल गोर, राइमा सेन, प्रिया बनर्जी, लैम्बर्गिनी फेम हर्षदा विजय, तीना सिंह और पुनेश शर्मा द्वारा अभिनीत यह श्रृंखला अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित की गई है और प्रसिद्ध टेलीविजन निर्माता रश्मि शर्मा द्वारा निर्मित है। सात एपिसोड की कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ का प्रीमियर 7 नवंबर को विशेष रूप से ज़ी5 पर किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X