अब बरेली में वोट नहीं दे पाएंगी प्रियंका चोपड़ा..जानिए क्यों
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में पिछले 16 सालों से राज कर रही हैं और अब वो हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। इसके साथ ही आप जानते होंगे कि बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले प्रियंका चोपड़ा बरेली में रहती थी लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा का अपने शहर बरेली में वोट नहीं दे पाएंगी।
जी हां ऐसा दरअसल इसलिए हुआ क्योंकि मिस वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार सहित मुंबई शिफ्ट हो गईं। एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर प्रशासन ने ब्लॉक लेवल ऑफिसर को रिपोर्ट देने को कहा था।

इस मामले में डीएम ने बताया, 'ब्लॉक लेवल ऑफिसर की रिपोर्ट मिलने के बाद उनके नाम मतदाता लिस्ट से हटा दिए गए।' प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम मुंबई की मतदाता लिस्ट दर्ज है। कानून के मुताबिक पूरे देश में केवल एक जगह ही वोटर लिस्ट में नाम हो सकता है।
प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम मुंबई के वोटर लिस्ट में है इसलिए प्रियंका चोपड़ा चाहकर भी बरेली में अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट नहीं दे सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications