दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने इसलिए किया आमंत्रित!
फ़िल्म दंगल के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली सान्या मल्होत्रा ने अपने अभिनय के साथ सभी के दिलों में खास जगह बना ली है। जिसके बाद फ़िल्म बधाई हो और फोटोग्राफ में भी अभिनेत्री की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था। और अब हाल ही में अभिनेत्री को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा खास आमंत्रित किया गया था जहाँ सान्या को छात्रों के साथ बातचीत करने का मौका मिला। इस अवसर पर सान्या छात्रों के साथ अपने बॉलीवुड सफ़र, फिल्म विकल्प और अपनी आगामी फिल्म शकुंतला देवी के बारे में बात करते हुए नज़र आईं।


Click it and Unblock the Notifications