..................... टूटेगी अमिताभ बच्चन के बंगले 'प्रतीक्षा' की दीवार? Here is why MNS Protest against Amitabh Bachchan and his Pratiksha Home! - Hindi Filmibeat

टूटेगी अमिताभ बच्चन के बंगले 'प्रतीक्षा' की दीवार? पोस्टर लगाते हुए की गई बड़ा दिल दिखाने की गुजारिश!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले मुंबई में काफी ज्यादा मशहूर हैं। लेकिन इस समय अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा को लेकर खबर काफी तेजी से चर्चा में चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बंगले की एक दीवार ढहा दी जाएगी। दरअसल हाल ही में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने एक पोस्टर उनके बंगले के बाहर लगाया है। इस पोस्टर का मकसद सिर्फ और सिर्फ अमिताभ बच्चन से अपील करना है।

उनसे कहा गया है कि वो अपना बड़ा दिल दिखाएं। दरअसल उनके घर के सामने से गए ज्ञानेश्वर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। लेकिन ये तब तक संभव नहीं है जब तक अमिताभ बच्चन की वो दीवार ना गिराई जाए। इसी को लेकर मनसे ने उनसे गुजारिश की है।

amitabh bachchan, अमिताभ बच्चन

उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट पर उनके प्रतीक्षा की दीवार बाधक है। हालांकि अभी तक बच्चन परिवार के किसी सदस्य की तरफ से इस बात को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

बीएमसी को अभी भी उनकी तरफ से किसी तरह के बयान की उम्मीद है। बीएमसी इस सड़क को 45 फीट से बढ़ाकर 60 फीट करने जा रही है।

इसके पहले भी करीब 2017 के समय अमिताभ बच्चन को इस दीवार को तोड़ने का नोटिस मिला था लेकिन अभिनेता ने तब कोर्ट का रुक किया था और स्टे लगवा दिया था। लेकिन इस बार क्या होता है ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल इस पोस्टर के साथ उनसे अपील की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X