मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर को इसलिए लगा दी डांट, सोशल मीडिया पर अभिनेता ने लगाई गुहार!
इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ियों की जब बात की जाती है तो उनमें से एक हैं शाहिद कपूर और मीरा राजपूत जो कि साथ में काफी शानदार लगते हैँ। शाहिद कपूर अक्सर इनके साथ मस्ती और सैर करते नजर आते रहते हैं और काम से ब्रेक लेकर मीरा राजपूत को कई बार वेकेशन पर भी लेकर जाते हैं। दोनों को लेकर मशहूर है कि वो बेबाकी से एक दूसरे के बारे में बात करते हैं कई बार टांग खींचते नजर आते हैं और वो पब्लिकली भी ऐसा कर लेते हैं।
इस क्यूट कपल को लोगों का काफी प्यार मिलता है। हाल ही कुछ ऐसा हुआ है जिसके बारे में शाहिद कपूर अपने फैंस से बताते नजर आ रहे हैं। दरअसल उनको काफी जोरों की डांट पड़ी है और डाटने वाला कोई नहीं बल्कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत की हैं।

शाहिद कपूर को ये डांट उनकी फिल्मों को लेकर पड़ी है क्योंकि मीरा चाहती हैं कि शाहिद मस्ती फिल्में करें। शाहिद कपूर ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है..
'मुझे मेरी बीवी से जमकर डांट पड़ी है क्योंकि मैं मस्ती वाली फिल्में नहीं कर रहा हूं, ऐसी फिल्में जिनमें मैं डांस करता दिखूं। यह एक ओपन इनविटेशन है, उसे मनाने के लिए प्लीज मुझे कुछ भी दे दें।
#typecast हीरो की जरूरत है। मीरा राजपूत, देखो मैं कितनी कोशिश रह रहा हूं।' शाहिद कपूर का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है फैंस इस पर अपने तरीके से कमेंट कर रहे हैं। इस समय शाहिद कपूर जर्सी को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
