'सत्यमेव जयते' निर्देशक मिलाप जावेरी ने छोड़ा ट्विटर- बोले 'यहां ट्रोल्स और निगेटिविटी भरी है'
इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ सेलेब्स लगातार एक दूसरे को टारगेट कर रहे हैं और ऐसे ऐसे ट्वीट्स सामने आ रहे हैं जो कि काफी चौकाने वाले होते हैं। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर आप अपने दिल की बात कह सकते हैं तो वहीं ये आपको चिंता में भी डालने के लिए काफी होता है। लगातार हो रही ट्रोलिंग से आप परेशान हो सकते हैं। इस सब का शिकार ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स होते रहते हैं और यही कारण है कि कुछ सितारों ने इससे दूर जाने का फैसला भी कर लिया था।
कुछ ऐसे सितारे हैं जो कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल तो कर रहे हैं लेकिन काफी समय तक इसमें एक्टिव नहीं होते हैं। इस समय खबर आ रही है कि मशहूर फिल्म निर्देशक मिलाप जावेरी ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है और ये खबर चर्चा में है। बता दें कि मिलाप जावेरी इस समय फिल्म सत्ममेव जयते को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











