'कैदी नंबर 210' के मेकर्स सलमान को क्यों मानते हैं भगवान!

कैदी नंबर 210..सलमान खान के काला हिरण मामले पर आधारित इस फिल्म के निर्माता- निर्देशक सलमान को भगवान सरीखा मानते हैं। जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद इन लोगों ने माना है। निर्माता रंजीत शर्मा के लिए सलमान भगवान से कम नहीं हैं और वह मानते हैं कि यह फिल्म उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन हिस्सा है।

salman khan

फिल्म कैदी नंबर 210, उस दौरान के घटनाक्रम पर आधारित है जब काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान ने 72 घंटे जोधपुर की एक जेल में बिताए थे। यह 72 घंटे सलमान के लिए सजा था तो जेल में उनके साथ रह रहे महेश सैनी नामक एक कैदी के लिए यह जिंदगी का सबसे यादगार पल बन गया। रंजीत शर्मा द्वारा बनाई जा रही फिल्‍म 'कैदी नंबर 210' में महेश सैनी भी मुख्‍य भूमिका निभायेंगे।

पढ़ें- PHOTOS, मिलिए 'कैदी नंबर 210 से

फिल्म के निर्माता रंजीत शर्मा, डेब्यू एक्टर उसमान खान (जो सलमान की भूमिका निभा रहे हैं) और महेश सैनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने इस फिल्म को सलमान खान ट्रिब्यूट किया है।

रंजीत शर्मा ने कहा कि, 'मैं इस इस फिल्म के माध्यम से सलमान खान से जुड़ी लोगों की सारी गलतफहमियों को दूर कर दूंगा।' उन्होंने माना कि, सलमान खान बहुत अच्छे इंसान हैं, जो सिर्फ और सिर्फ दूसरों का भला सोचते हैं। सलमान कभी किसी का बुरा नहीं कर सकते। वहीं, फिल्म में सलमान का किरदार निभा रहे उसमान का कहना है कि, मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं कि मुझे यह मौका मिला।

आपको बता दें, फिल्म से जुड़ी सारी फॉरमिलिटी को पूरा कर लिया गया है और शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। बहरहाल, अब इस फिल्म से सलमान कितनों के लिए भगवान बनते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X